नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में शक्ति की उपासना का सबसे बड़ा उत्सव है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में माँ दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।
9 देवियों के नाम
- शैलपुत्री
- ब्रह्मचारिणी
- चंद्रघंटा
- कुष्मांडा
- स्कंदमाता
- कात्यायनी
- कालरात्रि
- महागौरी
- सिद्धिदात्री
प्रत्येक देवी का अपना विशेष महत्व और कथा है, जो भक्तों को साहस, ज्ञान और शांति का संदेश देती है।